- भारत का मानक समय इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरने वाली 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा को माना गया है, जो ग्रीनविच समय से 5:30 घंटा आगे है।
- 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश) से होकर गुजरता है।
- कर्क रेखा लगभग भारत के मध्य से गुजरती है। यह 8 राज्यों से होकर जाती है (राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम)
- पृथ्वी की चुंबकीय विषुवत रेखा दक्षिण भारत में त्रिवेंद्रम से गुजरती है।
- भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश है- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान।
- भारत राज्य में गुजरात राज्य की तटरेखा सर्वाधिक लंबी (1663 किलोमीटर) है। इसके बाद आंध्र प्रदेश की तट रेखा लंबी है भारत के 9 राज्य तटरेखा से लगे है। यह राज्य है -गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल
- पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, एवं सिक्किम की सीमा बांग्लादेश से नहीं मिलती है।
- अरुणाचल प्रदेश की सीमा पूर्व में म्यांमार से पश्चिम में भूटान से एवं उत्तर में चीन से मिलती है।
- तीन ओर बांग्लादेश से घिरा राज्य त्रिपुरा है। केवल उत्तर पूर्व में यह असम और मिजोरम से जुड़ा है।
भारत का मानक समय
भारत एवं उसके पडोसी देश।
- बांग्लादेश - 4096.7 किमी. (असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा व पं. बंगाल)
- चीन- 3488 किमी. (जम्मू-कशमीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्कीम एवं अरुणाचल प्रदेश)
- पाकिस्तान- 3323 किमी. (गुजरात, राजस्थान, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर)
- नेपाल- 1751 किमी. (उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, बंगाल, सिक्कीम व उत्तराखण्ड)
- म्यांमार- 1643 किमी. (अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम व मणिपुर)
- भूटान- 699 किमी. (सिक्कीम, असम, पश्चिम बंगाल व अरुणाचल प्रदेश)
कुल - 15106.7 किमी.
भारत के कुछ 17 राज्य पडोसी देश की सीमा से जुडतें हैं। भारत की जलीय सीमा/समुद्र सीमा से सम्बद्ध 7 देश है-
- पाकिस्तान
- मालदीव
- श्रीलंका
- बांगलादेश
- म्यांमार
- थाईलैंड
- इण्डोनेशिया
- भारत की जल एवं स्थल सीमा से लगे देश- बांगलादेश, म्यांमार और पाकिस्तान।
- भारत का सबसे दक्षिण बिंदू इंदिरा प्वाइन्ट है। यह निकोबार द्वीप समूह में स्थित हैं। पहले इसका नाम पिगमिलियन प्वाइन्ट था। यह भूमध्य रेखा से 876 किमी. दूर है। भारत के सबसे उत्तरी बिंदू इंदिरा कॉल जम्मू-कश्मीर राज्य में है। पश्चिम बिंदू सरक्रीक (गुजरात) व पूर्व बिंदू वालांगू (अरुणाचल प्रदेश) में है।
- कोलाबा प्वाइन्ट मुम्बई में,प्वाइन्ट कालीमेरे तमिलनाडु में एवं प्वाइन्ट पेड्रो जाफना (श्रीलंका के उत्तर-पूर्व) में है।
- भारत एवं चीन की सीमा को मैकमोहन रेखा कहते है। यह रेखा 1914 ई. मे निर्धारित की गयी थी।
- भारत और अफगानिस्तान के बीच डुरण्ड रेखा है, जो 1896ई. मे सर डुरण्ड द्वारा निर्धारित की गई थी। अब यह रेखा अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के बीच है।
- भारत एवं पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा है, जो 15 अगस्त, 1947 ई. को सर सी. जे. रेडक्लिफ के द्वारा निर्धारित की गई थी।
- दक्षिण मे श्रीलंका भारत से पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाडी द्वारा अलग होता है।
- श्रीलंका के बाद भारत का दूसरा निकटतम समुद्री पडोसी देश इंडोनेशिया है, जो निकोबार द्वीप समूह के अंतिम द्वीप ग्रेट निकोबार के दक्षिण में स्थित हैं।
भारत की सामान्य जानकारी
(1) भारत उत्तरी गोलार्द्ध मे 8°4'-37°6' उत्तरी अक्षांश और 68°7'-97°25' पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है।
(2) सम्पूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°4'-37°6' उत्तरी अक्षांश के मध्य है।
(3) भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार 263 वर्ग किमी है।
(4) क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत विश्व का 7 वाँ सबसे बडा देश है।
(5) जनसंख्या के दृष्टिकोण से यह विश्व का दूसरा सबसे बडा देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बडे 6 देश है- रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया।(8 वाँ बडा देश अर्जेंटीना)
(6) भारत का क्षेत्रफल संपूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है, जबकि इसकी जनसंख्या संपूर्ण विश्व की जनसंख्या का 17.5% है।
(7) जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के 8 बडे देश हैं- चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश व रूस।
(8) भारत का उत्तर से दक्षिण विस्तार 3,214 किमी. है व पूरब से पश्चिम में विस्तार 2,933 किमी. है।
(9) भारत की स्थल-सीमा की लम्बाई 15,200 किमी. है।
(10) भारत के तटीय भाग की लम्बाई 7,516.5 किमी. है; परंतु मुख्य भूमि के तटीय भाग की लम्बाई 6,100 किमी. है।

Subscribe to:
Posts (Atom)
Europ continent ( यूरोप महाद्वीप)
युराल एवं काकेशस पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है। इस महाद्वीप में 46 देश हैं। यह विश्व का सर्वाधिक नगरीकृत महाद्वीप है। ...
-
पृथ्वी पर भूभाग की सबसे बड़ी इकाई को महाद्वीप कहते हैं ।संपूर्ण पृथ्वी का स्थल क्षेत्र 7 महाद्वीपों में बँटा है। 1. एशिया 2.यूरोप 3.उत्त...
-
युराल एवं काकेशस पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है। इस महाद्वीप में 46 देश हैं। यह विश्व का सर्वाधिक नगरीकृत महाद्वीप है। ...
-
देश के कुल क्षेत्रफल के 10.7% भाग पर उच्च पर्वत श्रेणियां हैं, जिनकी ऊंचाई समुद्रतल से 2135 मीटर या उससे अधिक हैं। 305 मिटर से 2135 मीटर...